आज के समय में अगर आप सोशल मीडिया खोलें, तो हर तरफ स्टार्टअप्स, फंडिंग, वायरल ग्रोथ और रातों-रात मिली सफलता की कहानियाँ दिखाई देती हैं। ऐसा लगता है मानो बिज़नेस केवल एक शानदार आइडिया, थोड़ी-सी मेहनत और सही समय का खेल हो। लेकिन सफलता की इन चमकदार कहानियों के पीछे की सच्चाई अक्सर उतनी सरल नहीं होती, जितनी दूर से दिखाई देती है। क्योंकि हर बड़ी उपलब्धि के पीछे ऐसे फैसले, जोखिम और संघर्ष छिपे होते हैं, जिन्हें दुनिया अक्सर देख ही नहीं पाती।
इसीलिए जब आप किसी ऐसे उद्यमी की कहानी सुनते हैं जिसने अपनी ज़िंदगी का बड़ा हिस्सा बाज़ार की बदलती हवाओं को समझने, गिरने के बाद दोबारा खड़े होने और हर चुनौती के बीच नए अवसर खोजने में बिताया हो, तब बिज़नेस की एक अलग ही तस्वीर सामने आती है। तब एहसास होता है कि उद्यमिता कोई एक घटना नहीं, बल्कि एक लंबी यात्रा है ; जहाँ धैर्य, अनुभव और लगातार सीखते रहने की क्षमता ही सबसे बड़ी पूंजी बन जाती है।
The Founder’s Dream के इस एपिसोड में दीपक खट्टर, जो Boombastic और एक बड़े एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम के फाउंडर हैं, अपनी कहानी सिर्फ एक इंटरव्यू की तरह नहीं बताते, बल्कि एक ऐसे जीवन अनुभव की तरह सामने रखते हैं जहाँ हर फैसला परिस्थितियों ने नहीं, बल्कि उनके निजी अनुभव और संघर्ष ने तय किया है।
स्कूल की क्लास ने नहीं ज़िंदगी की पाठशाला ने सिखाया बिज़नेस
दीपक की यात्रा किसी भी पारंपरिक एंटरप्रेन्योर से बिल्कुल अलग शुरू होती है। जहाँ ज्यादातर लोग कॉलेज, डिग्री और नौकरी के रास्ते से गुजरते हैं, वहीं दीपक सिर्फ 11वीं क्लास तक पढ़ाई करने के बाद सीधे अपने फैमिली बिज़नेस में शामिल हो जाते हैं। लेकिन यह सिर्फ “बिज़नेस जॉइन करना” नहीं था, बल्कि एक बहुत जल्दी शुरू हुई वास्तविक दुनिया की ट्रेनिंग थी, जहाँ किताबों की जगह मार्केट था, क्लासरूम की जगह ग्राहक थे और थ्योरी की जगह रोज़ बदलती परिस्थितियाँ थीं।
वह बताते हैं कि उनके लिए बचपन से ही काम और बिज़नेस एक स्वाभाविक भाषा की तरह था, और शायद इसी वजह से उनका दिमाग हमेशा ऑपरेशंस, ग्रोथ और सिस्टम के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा। टीवी, फिल्में या सामान्य एंटरटेनमेंट उनके जीवन का हिस्सा नहीं थे; उनका असली एंटरटेनमेंट बिज़नेस और उसकी समस्याएँ थीं।
जमा जमाया बिजनेस का पतन
हर सफल कहानी की तरह यहाँ भी एक बड़ा मोड़ आता है, जब उनका शुरुआती ग्रीटिंग कार्ड और इंटरियर से जुड़ा इंडस्ट्री मॉडल धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। 2000 के आसपास जब मार्केट बदलता है और पुरानी इंडस्ट्रीज़ डूबने लगती हैं, तब दीपक के सामने सबसे बड़ा सवाल आता है अब आगे क्या? यही वह समय था जब उन्होंने हार मानने के बजाय खुद को रीइन्वेंट किया और प्रिंटिंग और पैकेजिंग जैसे बिल्कुल नए सेक्टर में कदम रखा। यह बदलाव आसान नहीं था, लेकिन यही वह चरण था जिसने उन्हें बिज़नेस की असली गहराई सिखाई:- कस्टमर, प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और सबसे जरूरी, सर्वाइवल।
बिज़नेस एक लाइन नहीं, एक यात्रा है
करीब 30 साल के इस लंबे अनुभव में उनका बिज़नेस सिर्फ एक लाइन में नहीं रहा, बल्कि कई लेयर में विकसित हुआ। प्रिंटिंग और पैकेजिंग में स्थिरता आने के बाद भी उनका माइंड हमेशा नए अवसर खोजता रहा। इसी दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक नए नजरिए से देखना शुरू किया और एक ऐसा कॉन्सेप्ट सामने लाया जो भारत में पहले लगभग नहीं देखा गया था। वह सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं बनाना चाहते थे, बल्कि एक पूरा अनुभव बनाना चाहते थे, जहाँ लोग सिर्फ देखने नहीं, बल्कि जीने आएँ। यही सोच आगे चलकर Boombastic जैसे बड़े फॉर्मेट की नींव बनी।
उनकी सबसे बड़ी सोच यह थी कि भारत में अधिकतर एंटरटेनमेंट स्पेस कॉपी-पेस्ट मॉडल पर चलते हैं, अगर एक मॉडल सफल हो गया तो उसे बिना समझे दोहराया जाता है। लेकिन दीपक का दृष्टिकोण बिल्कुल अलग था। उन्होंने हर प्रोजेक्ट को लोकेशन, ऑडियंस और ह्यूमन बिहेवियर के आधार पर डिजाइन करना शुरू किया। उनका मानना था कि हर शहर, हर कल्चर और हर उम्र के लोगों का व्यवहार अलग होता है, और अगर आप उसे समझे बिना कोई प्रोजेक्ट बनाते हैं तो वह लंबे समय तक टिक नहीं सकता।
Boombastic का जन्म: एक नए “इकोसिस्टम” की शुरुआत
Boombastic इसी सोच का परिणाम था। एक ऐसा फॅमिली एंटरटेनमेंट सेंटर जिसे सिर्फ बच्चों या सिर्फ एडल्ट्स के लिए नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए डिजाइन किया गया था।
यहाँ एक तरफ बच्चों के लिए प्ले ज़ोन है, दूसरी तरफ एडल्ट्स के लिए इंटरैक्टिव और सोशल स्पेस, और बीच में एक ऐसा फूड और एक्सपीरियंस ज़ोन है जो पूरे विज़िट को एक साथ जोड़ता है। उनका उद्देश्य सिर्फ एक “प्ले एरिया” बनाना नहीं था, बल्कि एक ऐसा “इकोसिस्टम” बनाना था जहाँ हर उम्र का व्यक्ति कुछ न कुछ अनुभव लेकर जाए।
बिज़नेस मॉडल: लोकल पार्टनर्स और साझा रिस्क की रणनीति
इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसका बिज़नेस मॉडल भी है। दीपक छोटे इन्वेस्टर्स और लोकल पार्टनर्स के साथ काम करने में विश्वास रखते हैं, जहाँ रिस्क और रिवार्ड दोनों को साझा किया जाता है। उनका मानना है कि अगर ग्राउंड लेवल पर लोग जुड़े हों, तो बिज़नेस सिर्फ ऊपर से नहीं बल्कि नीचे से भी मजबूत होता है। यही वजह है कि उनका मॉडल केवल फाइनेंशियल नहीं बल्कि कम्युनिटी ड्रिवन भी है।
बिज़नेस में कोई शॉर्टकट नहीं होता
अगर आप दीपक के इस पूरी यात्रा को ध्यान से देखने की कोशिश करेंगे तो एक बात साफ तरीके से समझ पाएंगे की उनके इस सफलता के पीछे सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उनका माइंडसेट है।
वे साफ तौर पर कहते हैं कि बिज़नेस में कोई शॉर्टकट नहीं होता, और न ही कोई रातों-रात सफलता होती है। हर बड़ा प्रोजेक्ट समय, असफलता और लगातार सीखने की प्रक्रिया से बनता है। उन्होंने कई बार नुकसान देखा, कई बार इंडस्ट्रीज़ को गिरते हुए देखा, लेकिन हर बार उन्होंने खुद को दोबारा खड़ा किया।
न हारने की जिद और बेमिसाल अनुभव की यात्रा
उनकी कहानी का सबसे गहरा संदेश शायद यही है कि बिज़नेस सिर्फ पैसा कमाने का माध्यम नहीं है, बल्कि एक लंबी मानसिक और भावनात्मक यात्रा है। और इस यात्रा में अगर कोई चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है, तो वह है निरंतरता, धैर्य और खुद पर विश्वास।
आज जब Boombastic और उनके नए प्रोजेक्ट्स धीरे-धीरे भारत के एंटरटेनमेंट लैंडस्केप को बदल रहे हैं, तो यह साफ दिखाई देता है कि यह सफलता अचानक नहीं आई, बल्कि दशकों की समझ, गलतियों, और सही फैसलों का परिणाम है। यह कहानी सिर्फ एक फाउंडर की नहीं है, बल्कि उस सोच की है जो बिज़नेस को सिर्फ स्केल नहीं, बल्कि अनुभव बनाना चाहती है।
पूरा पॉडकास्ट यहाँ देखिए :-